विधायक बंशीधर भगत के प्रयासों से 2.19 करोड़ लागत की 3 किलोमीटर तक की सड़क निर्माण की स्वीकृति शासन ने की प्रदान।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं विधायक प्रतिनिधि विकास भगत ने बताया की विधायक बंशीधर भगत के अथक प्रयासों से सेंट लोरेंस स्कूल से फुलचौड़ मुख्य मार्ग में जस गोविन स्कूल होते हुए पंचायत घर बाय पास रोड तक लगभग 3 किलोमीटर तक की जिसकी लागत 2.19 करोड़ है, शासन ने स्वीकृति प्रदान की है।
विकास भगत ने कहा की यह सड़क जल जीवन मिशन के कार्यों की वजह से ख़राब हो गई थी और विधायक बंशीधर भगत बहुत समय से इस सड़क को ठीक करने के लिए बजट की स्वीकृति हेतु प्रयास कर रहे थे।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान किशन सिंह दरम्वाल, उपप्रधान पंंकज सिंह कुंजवाल, विशाल नेगी, हरीश नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य नेहा गोस्वामी, त्रिलोक नगलटियां, कुंदन भाकुनी, ग्राम प्रधान अर्चना बिष्ट, पूर्व प्रधान सुरेश बिष्ट, तरुण बिष्ट, बालम बिष्ट, प्रदीप दरम्वाल, हरीश दरम्वाल, गुंजन दरम्वाल, बालम सिंह कोरंगा, दीवान सिंह मेहरा, अनुराग पाठक, राजू डालाकोटी, नकूल आर्या, गोविन्द बिष्ट, शंकर सिंह दरम्वाल, राकेश नेगी, आनंद सिंह बिष्ट, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, हरीश सिंह बिष्ट, चन्दन सिंह बिष्ट, भगवंत सिंह पड़ियार, दलीप सिंह पडियार, जीवन सिंह कोरंगा, सुरेंद्र सिंह कोरंगा, भीम सिंह दशोनी, मोहन सिंह मेहरा, कमलनयन सिंह, शंकर सिंह दर्मवाल, हरीश सिंह दर्मवाल, खीम सिंह चौहान, भुवन चंद मिश्रा, वीरेन्द्र सिंह कनवाल, जगदीश सिंह पड़ियार, यशवंत सिंह पड़ियार, चंदन सिंह जंतवाल, गोविन्द बल्लभ पन्त, प्रहलाद मेहरा आदि ने विधायक भगत का धन्यवाद कर ख़ुशी प्रगट की।

