बस एक्सीडेंट में दो की मौत 15 घायल – घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे शंकर
नैनीताल मार्ग में देर रात सड़क हादसा हो जाने के कारण दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 15 घायलों हो गए, जिनको एसडीआर और पुलिस ने रेस्क्यू कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। हादसे की जानकारी मिलते ही उत्तराखंड सरकार के दर्जा मंत्री शंकर कोरंगा अस्पताल पहुंचे और घायलों से मुलाकात हाल-चाल जाना

शनिवार देर रात एसडीआर एफ को सूचना मिली इसके बाद टीआरएफ की टीम पुलिस की टीम और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को तत्काल रेस्क्यू करते हुए एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल को भिजवाया इसके बाद अस्पताल में फिलहाल घायलों का इलाज किया जा रहा है वही मृतकों की शवो का पंचनामा भरा जा रहा है

उसके साथ ही शंकर कोरंगा ने अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारियों और डॉक्टर से घायलों के बेहतर इलाज के लिए कहा, वही शंकर कोरंगा ने वहां मौजूद सभी घायलों और उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका भरोसा दिलाया कि उनके बेहतर स्वास्थ्य उपचार के लिए अधिकारियों डॉक्टर से वार्ता की गई है।

