गणतंत्र दिवस के पावन पर्व से पूर्व ‘संघर्ष सेवा सहयोग समिति’ के सदस्यों ने राष्ट्रभक्ति का एक अनूठा उदाहरण पेश किया।

गणतंत्र दिवस के पावन पर्व से पूर्व ‘संघर्ष सेवा सहयोग समिति’ के सदस्यों ने राष्ट्रभक्ति का एक अनूठा उदाहरण पेश किया। “स्वच्छ भारत-समृद्ध गणतंत्र” के ध्येय वाक्य के साथ समिति द्वारा आज शहीद मेजर चंद्रशेखर मिश्र पार्क पर सघन स्वच्छता अभियान चलाकर श्रमदान किया गया।

 

सुबह से ही समिति के कार्यकर्ता जोश और जुनून के साथ हाथों में झाड़ू और डस्टबिन लेकर सड़कों पर उतरे। अभियान के दौरान न केवल कूड़ा-कचरा साफ किया गया, बल्कि सार्वजनिक दीवारों पर लगे पोस्टरों को हटाकर क्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर स्वरूप दिया गया।

 

संस्था के पदाधिकारियों ने स्वयं झाड़ू लगाकर आम जनता को स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया।

समिति के अध्यक्ष योगिता बनौला ने कहा, “हमारा गणतंत्र तभी पूर्ण होगा जब हमारा परिवेश स्वच्छ होगा। यह अभियान केवल एक दिन का नहीं, बल्कि एक निरंतर चलने वाली जिम्मेदारी है।”

 

 

इस पुनीत कार्य में समिति के अध्यक्ष योगिता बनौला, भावना शाह कुमुद, मनीष पंत, मृदुला मनराल, सरोज बिष्ट, भावना पांडेय, आयुष नागर, हिना बिष्ट, किरन टम्टा, बसंती मेहरा, हंसा देवी, मुन्नी बिष्ट, अंजू जोशी, मीना गोस्वामी, दीपा उप्रेती आदि उपस्थित रहे !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *