करणी सेना युवा शक्ति के प्रदेश अध्यक्ष गऊ सेवक जोगेन्द्र राणा जोगी ने की प्रदेश जिला व विधानसभा में 51 नवीन दायित्व की घोषणा।
विगत दिनों करणी सेना युवा शक्ति के प्रदेश अध्यक्ष बने, गऊ सेवक जोगेन्द्र राणा जोगी द्वारा पहली बैठक मे प्रदेश-जिला व विधानसभाओं में 51नवीन दायित्व की घोषणा की गयी।
यह बैठक कठघरीया स्थित रोहिणी बैंकट हॉल में सम्पन्न हुई। जोगेन्द्र राणा जोगी द्वारा बताया गया कि संगठन का उद्देश्य समाज को जातिवाद से हटाकर, संगठित करके राष्ट्र-धर्म के हित में कार्य कराना है। लव जिहाद, लैंड जिहाद, धर्मान्तरण जैसे गंभीर मुद्दों को रोकना है। इसके लिए करणी सेना जल्द ही पूरे प्रदेश के हर जिले विधानसभाओं में कार्यकारिणी की घोषणा कर संगठन को और मजबूत करने का कार्य करेगी।
बैठक में चन्दन मलारा, विक्की चौरसिया, विनोद लखेरा, रुपेश बगड़वाल, गौरव सुयाल, गोविन्द अधिकारी, सुमित सिंह, भास्कर बिष्ट, सुरेश सिंह, वीरेंद्र बिष्ट, महंत हीरा गिरी महाराज, नवीन अत्री, लालसिंह बाफिला, के.सी.जोशी, नवीन रावत, राधेश्याम, दीपांशु पोखरिया, सुनील शर्मा, हितेश शर्मा, देवेंद्र बिष्ट, चन्दन सिंह, राज राजवार, योगेश चौहान, अमन चौधरी, मुकेश जोशी, भुवन रावत, भानु सुयाल, अरुण गौड़, मुकेश आर्य, मणिकांत वार्ष्णेय, नीलाम्बर कांडपाल, जीवन जंतवाल, रोहित दानी, रविन्द्र सिंह, भविष्य रावत, गोविन्द आर्य, अमित मेहता, रोहित जोशी, जगदीश दयोरी, सुरेश जोशी, चन्दन बिष्ट, मनदीप चौहान, राहुल रोय, राहुल गुप्ता, योगेश जोशी, नंदन सिंह, हेमंत करायत, नितिन सुयाल उपस्थित रहे।

