ढिकुली में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को लेकर बाल विकास का कार्यक्रम।
रामनगर के राजकीय इंटर कॉलेज ढिकुली में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया इस कार्यशाला में बालिकाओं को बाल विवाह, यूसीसी, चाइल्ड हेल्पलाइन, महिला हेल्पलाइन, साइबर क्राइम, मेंसुरेशन हाइजीन के अतिरिक्त नंदा गौरा योजना की जानकारी दी गई।

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत बालिकाओं द्वारा असुरक्षित स्थानों का चिन्हिकरण किया गया। बाल विकास परियोजना अधिकारी पूनम रौतेला द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई।
इस कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी पूनम रौतेला, चाइल्ड हेल्पलाइन काउंसलर तारा जोशी,
सीएचओ कुमारी चित्रा पांडे, सुपरवाइजर खस्ती गोस्वामी, दुर्गा बिष्ट, आंगनवाड़ी कार्यकर्तियां एवं बालिकाएं उपस्थित रही

