अखिल भारतीय पंचायत परिषद का दो दिवसीय 18वां राष्ट्रीय अधिवेशन 13-14 दिसंबर को कर्नाटक में होगा आयोजित।

नई दिल्ली – अखिल भारतीय पंचायत परिषद के राष्ट्रीय महासचिव महेंद्र नागर ने बताया अखिल भारतीय पंचायत परिषद का 18 वां राष्ट्रीय सम्मेलन कर्नाटक राज्य पंचायत परिषद के निमंत्रण ओर सुझाव पर दिनांक 13 व 14 दिसंबर को दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन *महात्मा गाँधी ग्रामीण विकास पंचायत राज्य विश्वविद्यालय बड़ा मल्यावर कर्नाटक में होगा।

 

 

इस सम्मलेन का शुभारम्भ कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैय एवं समापन पंचायत राज्य मंत्री प्रियांक खड़के द्वारा किया जाएगा। सम्मेलन की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार सुबोध कांत सहाय द्वारा की जाएगी।

 

उक्त सम्मेलन में मुख्य रूप से राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अशोक चौहान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व सांसद डी पी रॉय, महासचिव मुख्यालय अनिल शर्मा अपने विचार रखेंगे।

 

इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज लगातार उठती समस्याओं पर मंथन किया जाएगा। सम्मेलन में स्वच्छता एवं आवास पंचायत की महत्वपूर्ण विषय पर भी चर्चा होगी।

 

अखिल भारतीय पंचायत परिषद के राष्ट्रीय महासचिव नागर ने कहा कि दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में देशभर से करीब 1000 प्रतिभागी सम्मेलन में भाग लेंगे।

 

 

सम्मेलन में ग्रामीण विकास से सम्बंधित समस्याओं पंचायत राज्य व्यवस्था को पूरे देश में और अधिक सशक्त एवं मजबूत बनाया जाए, पंचायत परिषद के संगठन को ग्रामीण स्तर तक अधिक मजबूत किए जाने तथा 73वें – 74वें संविधान संशोधन के अनुरूप ग्राम पंचायत को अधिक सशक्त करने संबंधी सुझाव राज्य सरकारों द्वारा दिलाए जाने के प्रमुख मुद्दे होंगे।

 

 

ग्राम प्रधान प्रतिनिधियों को भी राष्ट्रीय सम्मेलन में ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज व्यवस्था को और अधिक मजबूत व सुदृढ़ बनाने पर अपने सुझाव रखने का अवसर प्रदान किया जाएगा।

 

 

नागर ने बताया सम्मेलन में नई दिल्ली में मंथन शिविर की नई तिथियों मय् विवरण पर चर्चा की जाएगी।

 

 

 

नागर ने बताया राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोध कांत सहाय द्वारा सभी प्रांतो के अध्यक्ष, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सम्मेलन में ग्राम पंचायत स्तर से भागीदारी सुनिश्चित कर ग्रामीण विकास एवं पंचायतों को मजबूत बनाने के लिए निर्देश दिए गए हैं।

 

 

 

उक्त राष्ट्रीय सम्मेलन मे मुख्य रूप से ठाकुर ध्यान पाल सिंह, एडवोकेट गजेन्द्र सिंह, संपादक पंचायत संदेश बद्रीनाथ, राष्ट्रीय सचिव नयना नंदकुमारी, मीना चौहान, बहादुर सिंह तोमर, देव तिवारी, ऋषव तिवारी, राज वीर सिंह राठी आदि उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *