उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी को मिल गया नया प्रदेश अध्यक्ष।
देहरादून: उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। महेंद्र भट्ट को फिर से एक बार और प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है। यह पहली बार है जब कोई नेता लगातार दूसरी बार उत्तराखंड भाजपा के अध्यक्ष पद पर आसीन हुआ है। केंद्रीय राज्यमंत्री और संगठन चुनाव प्रभारी हर्ष मल्होत्रा ने उनके नाम की आधिकारिक घोषणा की।
महेंद्र भट्ट के नाम पर केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व दोनों की सहमति थी। संगठन चुनाव के दौरान अध्यक्ष पद के लिए नामांकन एकमात्र महेंद्र भट्ट का हुआ, जिससे वे निर्विरोध चुने गए।
घोषणा कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम और सह प्रभारी रेखा वर्मा भी मंच पर उपस्थित रहे।
प्रदेश नेतृत्व ने उनके नामांकन का प्रस्ताव पारित किया, जिसे कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने ताली बजाकर स्वागत करते हुए सर्वसम्मति से स्वीकार किया।

