सीएम धामी की बड़ी घोषणा: प्रदेश की 5 लाख मातृशक्ति को मिलेगी सीधी आर्थिक सहायता, जानें कब जारी होगी पहली किस्त (

प्रदेश की मातृ शक्ति के लिए सीएम धामी की बड़ी घोषणा…5 लाख महिलाओं को मिलेगी आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महिलाओं को केंद्र में रखकर एक बड़ी घोषणा की है।

चमोली के पीपलकोटी में आयोजित मातृशक्ति सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की पांच लाख से अधिक महिलाओं को बैणी-भुली योजना के तहत आर्थिक सहायता दी जाएगी।

 

इसकी पहली किस्त दिसंबर में जारी की जाएगी। सहायता राशि दो किस्तों में सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाएगी। हालांकि, अभी प्रति लाभार्थी मिलने वाली राशि और योजना की विस्तृत पात्रता सार्वजनिक नहीं की गई है।

धामी सरकार प्रदेश की महिलाओं को महिला स्वयं सहायता समूहों, आर्थिक सहायता, रोजगार और आरक्षण से जुड़ी योजनाओं के जरिए प्रमुखता देती आ रही है

 

 

राज्य में धामी सरकार महिलाओं से जुड़ी कई योजनाएं चला रही हैं

महिलाओं से जुड़ी दूसरी योजनाओं और सरकारी फैसलों की लंबी फेहरिस्त है

सरकारी सेवाओं में महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण और सहकारी समितियों में 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है

नंदा गौरा योजना के तहत बेटी के जन्म पर 11 हजार रुपए और 12वीं पास करने के बाद उच्च शिक्षा के लिए 51 हजार रुपये की सहायता दी जा रही है।

सरकार का प्रयास है कि बेटियों को जन्म से लेकर शिक्षा और आत्मनिर्भर बनने तक सहयोग मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *