सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्रियों की रेस में पुष्कर सिंह धामी नंबर-2 पर, हिमंत बिस्वा सरमा और भगवंत मान को पछाड़ा

फेम इंडिया मैगजीन और एशिया पोस्ट ने रविवार को ‘सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री 2026’ सर्वे के नतीजे जारी कर दिए। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने देशभर में पहला स्थान हासिल किया है। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी दूसरे और असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा तीसरे स्थान पर रहे।

 

सर्वेक्षण में योगी ने एक हजार में से 897 नंबर पाकर पहला स्थान हासिल किया। पुष्कर सिंह धामी को 881 और हिमंत बिस्वा सरमा को 874 नंबर मिले। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 856 अंकों के साथ चौथे और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 844 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रहे।

सर्वे में कुल 15 जगह मुख्यमंत्रियों को जगह दी गई है। इनमें पहले दस स्थान पाने वाले मुख्यमंत्रियों को ‘सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री’ और 11वें से 15वें स्थान तक के पांच मुख्यमंत्रियों को विशेष श्रेणी ‘मुख्यमंत्री पंचरत्न’ के रूप में चुना गया है।


तीन चरणों में तैयार की गई सूची

फेम इंडिया मैगजीन ने एशिया पोस्ट के साथ मिलकर ‘सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री सर्वे 2026’ कराया। यह सर्वे करीब तीन से चार महीने तक चला। इसमें मुख्यमंत्रियों के कामकाज को समझने के लिए तीन चरणों में लोगों की राय ली गई।

पहला चरण: सोशल मीडिया और दूसरे मीडिया प्लेटफॉर्म पर मुख्यमंत्रियों को लेकर आई खबरों, चर्चाओं और लोगों की प्रतिक्रियाओं को देखा गया।

दूसरा चरण: अलग-अलग क्षेत्रों के जानकार और खास लोगों की राय ली गई।

तीसरा चरण: आम लोगों से सीधे बात करके उनके अनुभव और विचार जाने गए।

तीनों चरणों से मिली जानकारी के आधार पर मुख्यमंत्रियों को 10 मानकों पर परखा गया। हर मानक के लिए मिले अंकों को जोड़कर 1000 में से कुल अंक दिए गए। इसी के आधार पर मुख्यमंत्रियों की अंतिम सूची तैयार की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *