उत्तराखंड सरकार के उपलब्धियों की फेहरिस्त: उत्तराखंड में 5 साल पूरे होने पर धामी सरकार ने रखा कामकाज का ब्यौरा, UCC और मुफ्त सिलेंडर समेत कई योजनाओं को बताया प्रमुख।
सीएम धामी ने कहा
“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में देवभूमि उत्तराखंड की सेवा, समर्पण और विकास के पांच वर्षों का रिपोर्ट कार्ड.
सीएम ने बताया कि ‘बैनी-भुली योजना’ से लगभग 5.5 लाख महिलाओं को लाभ मिलेगा. ‘एकल महिला स्वरोजगार योजना’ के तहत, हम 75% वित्तीय सहायता दे रहे हैं. ‘नंदा गौरा योजना’ के तहत, बेटी के जन्म पर 11,000 रुपये और 12वीं कक्षा पूरी करने पर 51,000 रुपये दिए जाते हैं. पुष्कर सिंह धामी ने कहा, लगभग 10 लाख लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन सीधे उनके बैंक खातों में मिल रही है. हमने बुजुर्ग पति-पत्नी, दोनों के लिए 1,500 रुपये की पेंशन सुनिश्चित की है. साल 2022 से, लगभग दो लाख अंत्योदय लाभार्थियों को हर साल तीन मुफ्त LPG सिलेंडर रिफिल मिल रहे हैं. ‘उज्ज्वला योजना’ के तहत पांच लाख से अधिक LPG कनेक्शन दिए गए हैं.
पुष्कर सिंह धामी ने आगे कहा कि 6,500 से ज्यादा लोग अपने गांवों लौट आए हैं और वापस लौटने (रिवर्स माइग्रेशन) की दर में 40% की बढ़ोतरी हुई है. हमारा मकसद यह सुनिश्चित करना है कि जो लोग अपने गांवों लौट रहे हैं, उन्हें घर के पास ही रोजगार मिल सके. PM स्वनिधि योजना के तहत करीब 33,000
रेहड़ी-पटरी वालों को ऋण (लोन) की सुविधा मिली है.उन्होंने आगे कहा कि हम दूर-दराज के इलाकों में हेली-एम्बुलेंस सेवाएं दे रहे हैं और 208 तरह के पैथोलॉजी टेस्ट मुफ्त में उपलब्ध करा रहे हैं. उत्तराखंड ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने में पहल की है और ‘उल्लास’ (ULLAS) कार्यक्रम के तहत इसे पूरी तरह साक्षर राज्य घोषित किया गया है.
सीएम धामी ने कहा कि हमने 189 ‘अटल उत्कृष्ट विद्यालय’ स्थापित किए हैं और 500 सरकारी स्कूलों को डिजिटल स्टूडियो से जोड़ा है.
मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि 27 जनवरी 2025 को, उत्तराखंड स्वतंत्र भारत का पहला राज्य बन गया जिसने ‘समान नागरिक संहिता’ (Uniform Civil Code) लागू की, जिसमें महिलाओं के सशक्तिकरण और सुरक्षा के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं.
हमने धर्मांतरण विरोधी, दंगा विरोधी और भूमि संबंधी कड़े कानून लागू किए हैं. 13 हजार एकड़ से अधिक सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया है.
महिलाओं का बढ़ा मान, आत्मनिर्भरता से नई पहचान
सरकार के पांच सालों के रिपोर्ट कार्ड में बड़ी उपलब्धियां इस प्रकार है
1. बैंणी-भुली योजना तहत 5 लाख महिलाओं को दो किस्तों में एकमुश्त प्रोत्साहन राशि सीधे बैंक खातों में दी जाएगी।
2. सरकारी नौकरियों में उत्तराखंड की महिलाओं के लिए 30% क्षैतिज आरक्षण, एकल महिला स्वरोजगार योजना द्वारा अपना काम शुरू करने के लिए 75% सरकारी मदद।
3. 3.5 लाख से अधिक महिलाएँ बनीं लखपति दीदी। 5.19 लाख महिलाएं 70,767 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ीं।
4. लगभग 2 लाख अंत्योदय परिवारों को हर साल 3 मुफ्त सिलेंडर रीफिल ।
5. स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए 5 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण ।
6. अब घर की पहचान मां के नाम से, देवभूमि परिवार योजना में घर की सबसे बड़ी महिला को परिवार का मुखिया माना गया।
7. नंदा गौरा योजना से 3 लाख बेटियों की आगे की पढ़ाई के लिए 968 करोड़ रुपये की सीधी आर्थिक मदद।
8. महालक्ष्मी किट योजना से माँ और नवजात शिशु की प्राथमिक देखभाल व पोषण सुनिश्चित।
9. लगभग 2.5 लाख एकल महिलाओं को डी.बी.टी. के जरिए हर माह 1,500 रुपये की पेंशन सहायता।
10. वीरांगना तीलू रौतेली पुरस्कार की प्रोत्साहन राशि 31,000 रुपये से बढ़कर 75,000 रुपये हुई।
11. स्वयं सहायता समूहों द्वारा बने उत्पादों को मिला बड़ा बाजार, मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना का हुआ शुभारम्भ।
रोजगार से बढ़ते कदम, स्वरोजगार से सक्षम हम
1. पारदर्शी भर्ती से 36,000 युवाओं को सरकारी नौकरी मिली।
2. 20,000 नए लघु उद्योग जुड़े, 1.1 लाख से अधिक युवाओं को मिला रोज़गार।
3. एमएसएमई के अंतर्गत रोज़गार पाने वालों की संख्या वर्ष 2025 में बढ़कर 4,56,605 हो गयी।
4. बेरोजगारी दर में 4.4% की कमी आई, हिमालयी राज्यों में बेरोज़गारी सबसे कम ।
5. स्टार्टअप की संख्या 2017 में शून्य से बढ़कर अब 1,750 से अधिक।
6. हाउस ऑफ हिमालयाज से उत्तराखंड के उत्पादकों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान मिली और 6 करोड़ रुपये तक आय हुई।
7. इलेक्ट्रॉनिक्स क्लस्टर, मेडिकल डिवाइस पार्क, अरोमा पार्क और प्लास्टिक पार्क की स्थापना से 2 वर्षों में 1 लाख रोजगार के अवसर पैदा करने की पहल।
8. इन्वेस्टमेंट फ्रेंड्लीनेस व एक्सपोर्ट प्रिपेयर्डनेस में हिमालयी एवं पूर्वोत्तर राज्यों में पहला स्थान, इनोवेशन इंडेक्स में हिमालयी राज्यों में दूसरा स्थान और स्टार्टअप में देश का अग्रणी राज्य।
9. ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान 3.57 लाख करोड़ रुपये के समझौतों में से 1 लाख करोड़ रुपये का निवेश जमीनी स्तर पर लागू।
10. मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के अंतर्गत 3,500 से अधिक लोगों को रोजगार।
सशक्त युवा, सशक्त उत्तराखंड
1. युवाओं के सर्वमुखी विकास के लिए युवा आयोग के गठन का निर्णय।
2. देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून 2023 लागू, दोषियों को उम्रकैद और 10 करोड़ रुपये तक का जुर्माना, 100 दोषी गिरफ्तार।
3. खिलाड़ियों का प्रदेश बना उत्तराखंड, 2025 में राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी कर 103 पदकों के साथ 7 वां स्थान प्राप्त किया।
4. हल्द्वानी में खेल विश्वविद्यालय का निर्माण प्रारंभ।
5. पदक विजेता खिलाड़ियों को सरकारी भर्ती में 4% क्षैतिज आरक्षण।
6. मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना से लगभग 4 हज़ार खिलाड़ियों को 1,500 रुपये की मासिक छात्रवृत्ति ।
7. 11,000 होनहार युवाओं को UPSC, SSC व बैंक परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग।
8. मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना 2.0 के तहत उद्योगों को 30% नेट सब्सिडी और ऋण की सुविधा।
9. पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत लगभग 2 लाख युवाओं को प्रमाणित स्किल ट्रेनिंग दी गई।
10. मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन योजना का बजट बढ़कर 3.3 करोड़ रुपये हुआ, 147 युवाओं को भाषा प्रशिक्षण और 106 को विदेशों में रोजगार मिला।
11. पीएम कौशल विकास योजना के अंतर्गत 2,53,895 युवा प्रशिक्षित।
पूर्व सैनिकों का उत्कृष्ट योगदान, अब सेवा का सम्मान
1. वन रैंक, वन पेंशन योजना से 1.16 लाख से अधिक पूर्व सैनिकों और पारिवारिक पेंशनभोगियों को मिला लाभ।
2. शहीदों के बलिदान का सम्मान करते हुए, सरकार ने अनुग्रह राशि 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 50 लाख रुपये की गई।
3. परमवीर चक्र विजेताओं के त्याग और पराक्रम को नमन करते हुए सम्मान राशि 1.5 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 2 करोड़ रुपये की गई।
4. बलिदानी वीरों की पत्नियों को अपने घर के लिए दी जाने वाली सहायता 2 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये की गई।
5. शहीदों के आश्रितों को सरकारी नौकरी का अवसर देने के लिए आवेदन की समय सीमा 2 वर्ष से बढ़ाकर 5 वर्ष की गई।
6. 1,734 शहीदों के आँगन की पवित्र मिट्टी से देहरादून में सैन्य धाम का निर्माण प्रगति पर।
7. अग्निवीरों के सेवाकाल में 2 साल की बढ़ोत्तरी, सेवा के बाद रोजगार सुनिश्चित करने के लिए ‘अग्निवीर रोजगार सेल’ स्थापित किया गया। ग्रुप-C के वर्दीधारी सरकारी पदों में 10% क्षैतिज आरक्षण दिया।
8. शहीदों के परिवारों की आजीविका सुरक्षित करने के लिए भाजपा सरकार ने शहीद आश्रितों को नौकरी दी।
समृद्ध किसान, प्रदेश का अभिमान
1. पीएम किसान सम्मान निधि से 8.06 लाख से अधिक किसानों के खातों में 3 हज़ार करोड़ रुपये से अधिक राशि भेजी गई।
2. उत्तराखंड के किसान, आय बढ़ोतरी में देश में पहले स्थान पर।
3. 4.5 लाख किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) की मदद से खेती खर्च और कृषि स्वयं सहायता समूहों से जुड़े किसानों को 5 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण दिया गया।
4. मंडुवा का खरीद मूल्य 2,500 रुपये से बढ़कर 5,200 रुपये प्रति क्विंटल किया।
मंडुवा, झंगोरा, लाल चावल और बिच्छू घास के उत्पादों सहित 18 उत्पादों को एक ही दिन में GI टैग मिला। इससे उत्तराखंड के GI टैग वाले उत्पादों की संख्या 9 से बढ़कर 27 हुई।
6. 1,200 करोड़ रुपये की बागवानी योजनाओं से एप्पल, कीवी और ड्रैगन फ्रूट की खेती को बढ़ावा; सेब की खेती पर 70-80% सब्सिडी ।
7. 53,000 डेयरी किसानों को डी.बी.टी. के माध्यम से 4 रुपये प्रति लीटर दूध पर प्रोत्साहन ।
8. गेहूँ के समर्थन मूल्य पर 20 रुपये प्रति क्विंटल अतिरिक्त बोनस ।
9. पॉलीहाउस निर्माण के लिए 200 करोड़ रुपये का आवंटन और 80% तक सब्सिडी ।
10. ग्रामीण क्षेत्रों में मिशन अमृत सरोवर की मुहिम, अब तक 1,166 अमृत सरोवर तैयार।
11. दुबई और नेपाल को ट्राउट निर्यात, प्रोत्साहन योजना के तहत 170 करोड़ रुपये की सहायता।
गाँव-गाँव उपचार, स्वस्थ उत्तराखंड का आधार
1. अटल आयुष्मान योजना के तहत 63 लाख से अधिक लोगों को 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा, 17 लाख लोगों को उपचार, और 70+ वर्ष के सभी नागरिकों को आयुष्मान वय वंदन से निःशुल्क स्वास्थ्य बीमा मिला।
2. हेली एम्बुलेंस शुरू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बना।
3. 108 एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से हर साल 1.3 लाख से अधिक मरीजों को आपातकालीन चिकित्सा सहायता, जिनमें 39,000 से अधिक गर्भवती महिलाएं शामिल हैं।
4. राज्य में 208 प्रकार की पैथोलॉजी जांच मुफ्त।
5. किच्छा में एम्स सैटेलाइट सेंटर के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाएं होंगी बेहतर।
6. हरिद्वार, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और उधम सिंह नगर में नए राजकीय मेडिकल कॉलेजों की शुरुआत, 6 राजकीय मेडिकल कॉलेजों में अब 675 एमबीबीएस सीटें उपलब्ध ।
7. ई-संजीवनी के माध्यम से लाखों मुफ्त टेली-परामर्श दिए गए।
8. सर्वाइकल कैंसर से बचने के लिए 84,000 से अधिक बालिकाओं का निःशुल्क HPV टीकाकरण, 89.17% लक्ष्य हासिल।
9. 19 डायलिसिस सेंटरों पर 171 मशीनों से हज़ारों जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान मिला। 3 वर्षों में लगभग 2.88 लाख से अधिक डायलिसिस ।
10. प्रदेश को टीबी मुक्त बनाने के लिए तेज़ी से कार्य प्रगति पर।
हर बच्चे को ज्ञान, हर सपने को उड़ान
1. जुलाई 2026 में उत्तराखंड देश का पूर्ण साक्षर राज्य घोषित, साक्षरता के क्षेत्र में नई ऊंचाई।
2. नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 लागू करने वाला उत्तराखंड देश के पहले राज्यों में से एक।
3. 500 सरकारी स्कूल डिजिटल स्टूडियो से जुड़े, शिक्षा के क्षेत्र में AI को बढ़ावा।
4. सरकारी स्कूलों के 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को टैबलेट खरीदने के लिए डी.बी.टी. के माध्यम से सीधे आर्थिक सहायता।
5. प्रदेश में 189 ‘अटल उत्कृष्ट विद्यालयों की शुरुआत, बच्चों को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की सुविधा।
6. वर्ष 2024-25 में डिग्री कॉलेजों की संख्या बढ़कर 139 और सरकारी व निजी इंजीनियरिंग कॉलेजों की संख्या 52 हुई।
7. 20 हज़ार छात्रों को मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना का लाभ।
8. आधुनिक शिक्षण के लिए 281 विद्यालयों का पीएम श्री स्कूल के रूप में विकास ।
9. भारतीय ज्ञान परंपरा का पाठ्यक्रम में समावेश करते हुए स्कूलों में श्रीमद्भागवत गीता के श्लोक-पाठ की शुरुआत ।
10. मदरसा बोर्ड की पुरानी व्यवस्था खत्म और 250 मदरसे बंद कर अब उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण की शुरुआत। नियमों का पालन न करने वाले 245 अवैध मदरसों को किया सील ।
आध्यात्मिक पर्यटन, एडवेंचर टूरिज्म
A वर्ष 2025 में 6 करोड़ से अधिक पर्यटकों का आगमन। होमस्टे योजना के अंतर्गत 5,000 से ज़्यादा होमस्टे, 50% सब्सिडी या 15 लाख रुपये की सहायता।
B आध्यात्मिक पर्यटनः
1. उत्तराखंड देश की आध्यात्मिक राजधानी बनने की ओर अग्रसर, 2026 चारधाम यात्रा में 65 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, कांवड़ मेला 2026 में 4.8 करोड़ कांवड़िये हरिद्वार पहुंचे।
2. पहली बार शीतकालीन यात्रा की शुरुआत, 12 मासी पर्यटन को बढ़ावा, उत्तरकाशी में विंटर टूरिज्म कॉन्क्लेव का शुभारंभ।
3. प्रधानमंत्री मोदी जी की आदि कैलाश यात्रा के बाद श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी, 80,000 से अधिक लोगों ने किए दर्शन।
4. केदारनाथ धाम पुनर्निर्माण के लिए 400 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश। बद्रीनाथ धाम विकास हेतु 440 करोड़ रुपये आवंटित ।
5. मानसखण्ड मंदिर माला मिशन के तहत 48 मंदिरों और गुरुद्वारों का विकास।
6. जागेश्वर धाम में 146 करोड़ रूपये से अधिक के विकास कार्य प्रगति पर, 1 साल में श्रद्धालुओं की संख्या हुई 3 गुना ।
7. हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के तहत 235 करोड़ रुपये की चार विकास योजनाओं का शिलान्यास ।
8. गढ़वाल और कुमाऊं में 2 स्पिरिचुअल इको ज़ोन की स्थापना। योग, आयुर्वेद, हस्तशिल्प और 95 आध्यात्मिक गांवों का होगा एकीकृत विकास।
9. वर्ष 2026 में हेमकुंड साहिब में 3.5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मत्था टेका।
10. कैंची धाम में प्रतिदिन 40-50 हजार श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, जिनके यातायात और भीड़ प्रबंधन हेतु 10 किमी लंबा बाईपास बनाया जा रहा है।
C एडवेंचर टूरिज्म
1. औली में चार दिवसीय नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप और विंटर कार्निवल का आयोजन।
2. ‘ट्रेक द हिमालयाज’ के सहयोग से गढ़वाल-कुमाऊं के 100 प्रमुख ट्रेकिंग मार्गों की डिजिटल मैपिंग की गई।
3. ऋषिकेश में लाखों पर्यटकों ने गंगा में रिवर राफ्टिंग का आनंद लिया, जिससे साहसिक पर्यटन को मिला बढ़ावा।
4. पहली आदि कैलाश हाई-एल्टीट्यूड अल्ट्रा-रन मैराथन में 22 राज्यों के 700 से अधिक धावकों ने भाग लिया।
5. टिहरी झील वॉटर एंड एडवेंचर स्पोर्ट्स का प्रमुख वैश्विक केंद्र, घोषित, बुनियादी ढांचे में 130 करोड़ रुपये का निवेश।
सड़क, रेल और उड़ान से जुड़ता हर इंसान
——————-
1. दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से सफर का समय घटकर अब मात्र 2.5 घंटे हुआ।
2. चारधाम सड़क परियोजना का 85% काम पूरा।
3. पांवटा साहिब-बल्लूपुर NH-72 को फोर लेन बनाकर देहरादून तक का सफर तेज और सुगम हुआ।
4. 4,000 करोड़ रुपये के सोनप्रयाग-केदारनाथ, 2,700 करोड़ रुपये के गोविंदघाट-हेमकुंड साहिब और 300 करोड़ रुपये के देहरादून-मसूरी रोपवे का काम धरातल पर शुरू।
5. जौलीग्रांट एयरपोर्ट के आधुनिक टर्मिनल और पंतनगर एयरपोर्ट का विस्तार। उड़ान योजना के तहत 18 हेलीपोर्ट विकसित, 12 पर सेवाएं प्रारम्भ।
6. 42-सीटर विमान सेवा से देहरादून-पिथौरागढ़ का 10 घंटे का सफर घटकर मात्र 1 घंटे हुआ।
7. 105 किमी लंबी टनल और 12 स्टेशनों वाली ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना का 85% काम पूरा।
8. रेल नेटवर्क का 100% विद्युतीकरण, 2 नई वंदे भारत और 18 नई ट्रेनों की शुरुआत ।
9. जमरानी, लखवाड़, किशाऊ और सोंग बांध परियोजनाओं का कार्य प्रगति पर, पेयजल, बिजली और सिंचाई सुविधाओं को मिलेगा नया आधार ।
10. टनकपुर में शारदा कॉरिडोर, हरिपुर कालसी में यमुना कॉरिडोर के तहत स्नान घाट और आरती पुनः शुरू, विवेकानंद एवं गोल्ज्यू कॉरिडोर का कार्य भी प्रगति पर।
11. कुंभ 2027 की भव्यता के लिए नए घाटों, पुलों और आधुनिक सुविधाओं का निर्माण।



