रामदत्त जोशी संयुक्त चिकित्सालय रामनगर परिसर में स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने की मांग को लेकर संयुक्त संघर्ष समिति से जुड़े विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने किया धरना-प्रदर्शन।

 

रामदत्त जोशी संयुक्त चिकित्सालय रामनगर में स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने की मांग को लेकर संयुक्त संघर्ष समिति से जुड़े विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने संयुक्त चिकित्सालय परिसर में धरना एवं प्रदर्शन किया तथा अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सीएमएस के माध्यम से स्वास्थ्य मंत्री उत्तराखंड, विधायक रामनगर, महानिदेशक चिकित्सा, स्वास्थ्य, मुख्य चिकित्सा अधिकारी नैनीताल को भेजा।

 

 

संयुक्त चिकित्सालय रामनगर परिसर में आयोजित संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक ललित उप्रेती के संचालन में धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने रामनगर विधानसभा क्षेत्र में स्थित संयुक्त चिकित्सालय रामनगर, सामुदायिक चिकित्सा केंद्र मालधन, कानिया, पीरूमदारा आदि स्थान में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं, मानकों के अनुरूप चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ अन्य सुविधायें उपलब्ध न होने पर पर आक्रोश जताया तथा उत्तराखंड सरकार के द्वारा विज्ञापन के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर किया जा रहे दावों को खारिज करते हुए उन्हें जुमला मात्र बताया।

संयुक्त संघर्ष समिति स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर के रामनर तहसील क्षेत्र अंतर्गत जगह-जगह मीटिंग एवं बैठकें कर हस्ताक्षर अभियान चलाएगी। आज संयुक्त चिकित्सालय परिसर में हस्ताक्षर अभियान में 117 लोगों ने हस्ताक्षर कर अपना समर्थन व्यक्त किया।

 

 

स्वास्थ्य मंत्री एवं महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य को भेजे गए ज्ञापन में संयुक्त चिकित्सा रामनगर में 100 बैड के अस्पताल के मानकों के अनुरुप सभी आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने, फिजिशियन, सर्जन, स्त्री रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, एनीस्थिया, EMO, ENT सर्जन, चर्म रोग विशेषज्ञ, व चिकित्साधिकारियों के रिक्त पदों पर तत्काल नियमित नियुक्ति करने,सम्बद्ध चिकित्सकों की नियमित नियुक्ति करने, चीफ फार्मासिस्ट, स्वास्थ्य निरीक्षका, नर्सिंग सहायक, लैब टेक्नीशियन के रिक्त पदों पर नियुक्ति करने मांग की गई है।

साथ ही अस्पताल में सीटी स्कैन, आईसीयू, ब्लड बैंक, वेंटिलेटर मशीन आदि की सुविधाओं को शीघ्र बहाल किया जाए।

 

 

 

धरना प्रदर्शन ज्ञापन देने वालों में संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक ललित उप्रेती, देवभूमि व्यापार मंडल के संरक्षक मनमोहन अग्रवाल, अध्यक्ष मनिन्दर सिंह सेठी, उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के अध्यक्ष राज्य आंदोलनकारी प्रभात ध्यानी, नगर संयोजक उपपा आसिफ, समाजवादी लोकमंच के संयोजक मुनीष कुमार, गिरीश चंद्र आर्या, प्रगतिशील महिला एकता केंद्र की शीला शर्मा, तुलसी छिम्बाल, महिला एकता मंच की सरस्वती जोशी, इंकलाबी मजदूर केंद्र के भुवन, परिवर्तनकामी छात्र संगठन के रवि, राज्य आंदोलनकारी हाफिज सईद अहमद, योगेश सती, ठेका मजदूर कल्याण समिति के किशन शर्मा, समाजसेवी राहुल दरम्वाल, पूर्व सभासद नगर पालिका तहसीन खान टी के, सुमन जोशी, लालमणि, किरण आर्य, सुनील पर्नवाल, जगमोहन सिंह रावत, राजेंद्र सिंह, बी डी नैनवाल सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *