डीएम से समाज सेवी नरेन्द्र शर्मा ने नि:शुल्क पार्किंग की मांग की।
समाज सेवी नरेन्द्र शर्मा ने जिला अधिकारी नैनीताल से मांग की धनतरेस और दीपावली त्यौहार के कारण बाजार में अत्यधिक जन दबाब को दृष्टिगत रखते हुए जन सुरक्षा के तहत शहर के पार्किंग स्थलों को निःशुल्क किया जाए।
इस निर्णय से लोग बाजार व सड़क के किनारे पर अव्यवस्थित तरीके से वाहन खड़े नहीं करेंगे और शहर के मुख्य मार्गों पर जाम से मुक्ति भी मिलेगी।
इसके साथ साथ नगर पालिका क्षेत्रों के खेल मैदानों को भी दीपावली तक निःशुल्क पार्किंग स्थल घोषित किया जाए तो किसी भी अनहोनी से बचा जा सकता है इसलिए जनहित की दृष्टिगत शहरों में पार्किंग स्थल घोषित किया जाय।



