त्रिपुरा और नगालैंड में बनी भाजपा की सरकार, मेघालय में NPP बनी बड़ी पार्टी।

 

पूर्वोत्तर के 3 राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणाम गुरूवार को घोषित हुए। जिनमें से दो राज्यों (त्रिपुरा और नगालैंड) में भाजपा एक बार फिर सरकार बनाने में सफल रही है, जबकि मेघालय में किसी को भी स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है।

पूर्वोत्तर के 3 राज्यों के विधानसभा चुनाव के रिजल्ट आज गरूवार को आ चुके हैं। जिसमें त्रिपुरा और नगालैंड में भाजपा को फिर से बहुमत मिला है। नगालैंड में भाजपा गठबंधन को 37 और त्रिपुरा में 33 सीटें मिली हैं। मेघालय में मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा की NPP सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। NPP के खाते में अभी 26 सीटें आई हैं, जो बहुमत से 4 सीट कम हैं। ऐसे में भाजपा और NPP फिर एक बार साथ आई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *