मालवीय नगर आग मामला: शेफ केशव की गिरफ्तारी के बाद बेटी कनिष्का नेगी को सीएम धामी का भरोसा- ‘मैं साथ खड़ा हूँ’, अन्याय नहीं होने देंगे

दिल्ली के मालवीय नगर के होटल में आग मामले में होटल के शेफ केशव नेगी की गिरफ्तारी के बाद सीएम धामी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुफ्ता से बात कर मामले की निष्पक्ष जांच के लिए कहा

 

रेखा गुप्ता ने भरोसा दिया है कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा ..जांच पूरी तरह तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर होगी।

 

मुख्यमंत्री धामी को भरोसा है कि दिल्ली सरकार और संबंधित जांच एजेंसियां निष्पक्ष जांच के माध्यम से सत्य को सामने लाएंगी।

 

सीएम धामी ने केशव नेगी की पुत्री कनिष्का नेगी से भी बात की…सीएम ने हस संभव मदद का भरोसा देते हुए कहा हमारी सरकार देश भर में रह रहे सभी प्रवासी उत्तराखंडी भाई बहनों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।…केशव नेगी के साथ भी न्याय होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *