हलद्वानी में बढ़ा सियासी पारा: राहुल गांधी के खिलाफ पुलिस में शिकायत, SC-ST एक्ट में कड़ी कार्रवाई की मांग

हलद्वानी रामलीला मैदान शुद्धिकरण विवाद:

 

राहुल गांधी के खिलाफ SC-ST एक्ट में मुकदमा दर्ज

 

​उत्तराखंड के हलद्वानी स्थित रामलीला मैदान में हुए शुद्धिकरण मामले में एक नया और बड़ा मोड़ सामने आया है। श्रीराम सेना धर्मार्थ सेवा न्यास के सदस्यों के कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ पुलिस में तहरीर पर मुक़दमा दर्ज

 

​मुकदमा कराने वाले विनोद आर्य और अमित कुमार श्रीराम सेना धर्मार्थ सेवा न्यास के सदस्य हैं।

यही वही न्यास है, जिसने हाल ही में रामलीला मैदान का शुद्धिकरण किया था।

​शिकायत में लगाए गए गंभीर आरोप

​जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल: शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि राहुल गांधी ने अनुसूचित जाति (SC) समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया, जिससे समाज की भावनाएं आहत हुई हैं।

​कानूनी कार्रवाई की मांग: विनोद आर्य और अमित कुमार ने पुलिस को सौंपी गई अपनी तहरीर में राहुल गांधी के खिलाफ SC-ST एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

​इस पूरे घटनाक्रम के बाद स्थानीय राजनीति का पारा चढ़ गया है। पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की प्राथमिक जांच शुरू कर दी है। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि पुलिस जांच के बाद क्या कदम उठाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *