सरकार में जिम्मेदारी मिलने के बाद हल्द्वानी में उत्साह का माहौल, युवाओं ने दी योगेश रजवार को बधाई।
भारतीय जनता पार्टी नैनीताल के निवर्तमान जिला मंत्री पूर्व जिला अध्यक्ष योगेश सिंह रजवार जी को उत्तराखंड सरकार द्वारा “उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग” में सदस्य के महत्वपूर्ण पद पर मनोनीत किया गया उनके मनोयन से युवाओं में काफी खुशी और उत्साह है कल रात्रि बड़ी संख्या में युवाओं ने उनके रानीबाग स्थित कार्यालय पर मुलाकात कर उनको शुभकामनाएँ प्रेषित की एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर आतिशबाजी की योगेश रजवार को जिले में युवाओं की मुखर आवाज के रूप में जाना जाता है।

उपस्थित युवाओं से बातचीत में उन्होंने कहा योगेश रजवार जी की संगठन के लिए मेहनत, लगन और समाज के प्रति समर्पण का यह सम्मान है। उपस्थित जनों ने कहा उन्हें विश्वास है कि योगेश रजवार जी इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाते हुए बच्चों के अधिकारों की रक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

प्रदेश सरकार में नवीन पद के लिए योगेश रजवार जी ने प्रदेश के युवा यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह सिंह धामी का आभार धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा की प्रदेश के मुख्या द्वारा उन पर जो विश्वास जताया है वो रात दिन वंचित सोशित असहाय बच्चों के लिए उनके संरक्षण के लिए लगातार प्रयास करेंगे रजवार ने भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व जिला नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

रात्रि में जिला महामंत्री युवा मोर्चा कमल रावत, जिला उपाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, भरत वल्दिया मंडल अध्यक्ष बिन्धुखाता नवीन पपोला, युवा मोर्चा अध्यक्ष पंकज कोरंगा सुमित वर्मा, ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मनोज गोस्वामी, जिला मंत्री लोकेश यादव, मुकेश तिवारी, सौरव गोस्वामी, पंकज अधिकारी, दिग्विजय अधिकारी, देवेश गोस्वामी विकल्प बिष्ट सहित बड़ी संख्या में युवा एवं वरिष्ठ उपस्थित रहे

