पेयजल आपूर्ति को बेहतर और भविष्य में आने वाले संकट के समय में जल आपूर्ति के लिए JE से मुलाकात

भीषण गर्मी के दौरान पेयजल संकट और पेयजल की कमी को लेकर आज राहुल सिंह दरम्वाल और उनके साथियों ने पेयजल विभाग पहुंचकर वहां मौजूद पेयजल अधिकारी शुभ पांडे से मुलाकात की ।

इस दौरान राहुल सिंह दरम्वाल ने कहा कि जल्द ही पेयजल की कमी और और भविष्य में होने वाले पेयजल संकट को लेकर अभी से चिंता करनी होगी और पेयजल विभाग को जल्द ही आगे की रणनीति बनाकर इस संकट से स्थानीय लोगों को राहत दिलाने का काम करना होगा ।

वहीं विभाग के JE शुभ पांडे ने कहा कि कुछ दिन पूर्व छोई के एक स्थान पर तकनीकी खराबी के कारण कुछ पानी का संकट हुआ था जिसे तत्काल एक-दो दिनों में ठीक करा दिया गया था आगे भी भविष्य में इस तरह की कोई समस्या ना आए इसके लिए विभाग लगातार प्रयास कर रहा है ।

 

साथ ही राहुल सिंह दरम्वाल ने कहा कि कई स्थानों पर नई और पुरानी लाइनों में पानी की समस्या है जिनको विभाग अपने स्तर पर जल्द ही ठीक करें और ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही पानी की थोड़ा बहुत समस्या का जल्द ही ठीक करें और स्थानीय लोगों को राहत दी जाए,

इस दौरान राहुल सिंह दरम्वाल के साथ करन बिष्ट, कुलदीप बिष्ट, अभय मेहरा सहित दर्जनों स्थानीय युवा मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *